फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग-नागिन का जोड़ा देख किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें

Fri, 30 Oct 2020 03:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर: नाग नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट में नाग-नागिन के जोड़े को देखकर एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। वहीं टीम नाग-नागिन के जोड़े को पकड़कर ले गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
नाग नागिन का जोड़ा पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाट निवासी रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह उठा तो उसने अपने घर के बराबर में ही बने किसान वीरेंद्र सिंह के मकान की दीवार में नाग-नागिन का जोड़ा देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान किसान वीरेंद्र चौधरी भी नाग-नागिन को देखने के लिए वहां आ गए। नाग-नागिन वीरेंद्र सिंह के मकान की पिछली साइड में दीवार में ही फंसे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
नाग नागिन का जोड़ा देख लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि वीरेंद्र को नाग-नागिन का जोड़ा देखते हुए गहरा आघात लगा और कुछ देर बाद उसे अचानक आर्ट अटैक आ गया। अटैक आने पर उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

यह भी पढ़ें: दागी था धर्मेंद्र, फिर भी मिलता रहा अलग-अलग थाने का चार्ज, इसके पीछे के कारण का अब हुआ खुलासा

4 of 5
नाग नागिन का जोड़ा पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम हिमांशु नागपाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीण की मदद से दीवार में फंसे दोनों सांपों के मुंह को एक यंत्र से दबाकर बमुश्किल बाहर निकाला। नाग-नागिन के जोड़े की दहशत इस कदर थी कि एक ओर जहां एक मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीण किसी तरह इस जोड़े को गांव से बाहर निकाले जाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम ने दोनों सांपों को निकालकर एक बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें