फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी था धर्मेंद्र, फिर भी मिलता रहा अलग-अलग थाने का चार्ज, इसके पीछे के कारण का अब हुआ खुलासा

Fri, 30 Oct 2020 01:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह - फोटो : Facebook from SO Dharmendra Singh
मेरठ में निलंबित एसओ धर्मेंद्र सिंह को सपा-बसपा व अब भाजपा सरकार में विधायकों का संरक्षण मिला है। दागी होने के बावजूद भी पुलिस अधिकारी उसको लगातार थाने का चार्ज देते रहे। मेरठ व अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र का छह साल का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का फ्लैट - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में थानाध्यक्ष रहे धर्मेंद्र पर एक के बाद एक जांच बैठ रही हैं। मेरठ में बिजली चोरी के मुकदमे के बाद अलीगढ़ में भ्रष्टाचार का मुकदमा धर्मेंद्र के खिलाफ लिखा गया था। थानाध्यक्ष रहते हस्तिनापुर में वन्य क्षेत्र में आलीशान फार्म हाउस के मामले की जांच भी एसपी हापुड़ द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
थानाध्यक्ष का फाइल फोटो और आलीशान फार्म हाउस और फ्लैट - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2015 में धर्मेंद्र अलीगढ़ में थाना अध्यक्ष था। उस दौरान भी वह रिश्वत लेता था, जिसका मुकदमा पांच साल बाद अलीगढ़ में लिखा गया। यह जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को थी। धर्मेंद्र के रिकॉर्ड में भी उसके कारनामों का लेखा-जोखा है। सवाल है कि इतना सब होने के बाद भी उसे थानों का चार्ज कैसे मिलता रहा।

4 of 6
थानाध्यक्ष का फाइल फोटो वे जंगल में बना सीक्रेट फार्म हाउस - फोटो : amar ujala
सबसे पहले मिला था मेडिकल थाना
अलीगढ़ में रिश्वत लेने के मामले में धर्मेंद्र सुर्खियों में था। 2016 में अलीगढ़ से मेरठ ट्रांसफर कराकर मेरठ आ गया। यहां मेडिकल थाने का चार्ज मिल गया। भाजपा के विधायक का हाथ उसके सिर पर था। विधायक ने धर्मेंद्र की थानेदारी की कुर्सी मानो सुरक्षित कर ली थी। धर्मेंद्र के खिलाफ मेरठ में दर्जनों शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंचीं। 
विज्ञापन

5 of 6
एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग जांच चल रही है। मेरठ के बाद अलीगढ़ में धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। अलीगढ़ और मेरठ दोनों जनपदों से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
एसओ पिसावा लाइन हाजिर
अलीगढ़ के लोधा थाने में ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज मुकदमे में भ्रष्टाचार के आरोपी एसओ पिसावा सुधीर कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह जितेंद्र सिंह भदौरिया को चार्ज दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में धर्मेंद्र कुमार के साथ इन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें