फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धरने पर बैठे किसान की हार्टअटैक से मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Wed, 04 Nov 2020 03:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे किसान श्योराज सिंह (62) की ह्दयगति रूक जाने से मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में गम का माहौल बन गया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान धरने पर बैठे थे। बुधवार को अचानक किसान श्योराज सिंह को दिल का दौरा पड़ा। धरनारत किसान उन्हें लेकर बड़ौत के नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक साथ उठीं पांच अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


बता दें कि गाधी गांव में नए क्रय केंद्र को लेकर किसान पांच दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। सभी किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें