उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे किसान श्योराज सिंह (62) की ह्दयगति रूक जाने से मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में गम का माहौल बन गया।
पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान धरने पर बैठे थे। बुधवार को अचानक किसान श्योराज सिंह को दिल का दौरा पड़ा। धरनारत किसान उन्हें लेकर बड़ौत के नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक साथ उठीं पांच अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें कि गाधी गांव में नए क्रय केंद्र को लेकर किसान पांच दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। सभी किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/