फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढेड़ा रजबहे में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बुढेड़ा गांव के रजबहे में गिरने से किसान शिव कुमार (60) निवासी कस्तला जिला मेरठ की डूबने से मौत हो गई, जो अपनी बहनों के पास रहकर खेतीबाड़ी कर रहा था। उधर, शव ले जाने को लेकर मृतक के परिजन और रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। हंगामे के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

मेरठ जिले के कस्तला गांव निवासी शिव कुमार अपने बहनोई देशराज के घर रहकर कई वर्षों से खेतीबाड़ी कर रहा था। शिवकुमार बृहस्पतिवार शाम खेतों में काम करने गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। भांजे धीरज और परिवार के लोगों ने खेत में जाकर तलाश की। शुक्रवार की सुबह गांव के युवक दौड़ लगाने पहुंचे तो रजबहे में शव पड़ा हुआ मिला। वहां पहुंचे धीरज ने मृतक की पहचान अपने मामा शिव कुमार के रूप में की। घटना का पता चलने पर कस्तला और दिल्ली बुराड़ी से भी परिवार वाले आ गए, जो पोस्टमार्टम हाउस पर शव अपने साथ ले जाने को लेकर भिड़ गए। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि रजबहे में डूबने से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें