फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नंगला शेखू में तनाव, एक परिवार ने छोड़ा गांव, संघर्ष के बाद जेल भेजे गए थे हैविन-शौकत अली

Fri, 14 Oct 2022 06:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

MEERUT NEWS: नंगला शेखू गांव में हुए संघर्ष के बाद से तनाव बरकरार है। जहां एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए तो वहीं दूसरे पक्ष के एक परिवार ने गांव ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MEERUT NEWS: मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में चार अक्तूबर को हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए धरने पर बैठ गए। वहीं, दूसरे पक्ष का एक परिवार घर का ताला लगाकर मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शिफ्ट हो गया है। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


नंगला शेखू गांव में चार अक्तूबर की रात में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। जिसमें कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन को चोट लग गई थी। आरोप था कि सपा कार्यकर्ता हैविन खान और उसके परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोला है। पुलिस ने हैविन खान व उसके ममेरे भाई शौकत अली को गिरफ्तार कर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को थाने से जमानत दे दी और फिर अगले दिन शांतिभंग में दोबारा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल चले गए। 

इस पर एक पक्ष के लोगों ने चार दिन कमिश्नरी पार्क में इंचौली पुलिस के खिलाफ धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने हैविन खान और उसके परिवार पर धारा 307 बढ़ाने का दावा कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर धरना समाप्त कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर एक-तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

वहीं रविवार को हैविन खान और शौकत अली जमानत पर बाहर आ गए। इसकी जानकारी लगते ही कुलदीप सैनी अपने परिवार के साथ इंचौली थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे में बढ़ाई गई धारा 307 को कोर्ट में लिखापढ़ी में नहीं भेजा। फरार आरोपियों को भी जमानत मिल गई है। वहीं दूसरे पक्ष का एक परिवार अपने घर का ताला बंद कर मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शिफ्ट हो गया है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस दबाव में आकर एक-तरफा कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है। 

भाजपा का करेंगे बहिष्कार 
कुलदीप सैनी ने कहा कि 40 साल से उनका परिवार भाजपा को वोट देता आया है। भाजपा के सांसद-विधायक उनकी मदद करने के लिए सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने परिवार के साथ भाजपा का बहिष्कार करेंगे। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

छह घंटे बाद धरना समाप्त 
इंचौली पुलिस ने धरने पर बैठे एक पक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि कुलदीप सैनी व उनके भतीजे पवन का दोबारा से मेडिकल होगा। डीएम ने भी उसकी अनुमति दे दी है। दोबारा मेडिकल कराने के आश्वासन पर शाम पांच बजे धरना समाप्त किया गया। धरना सुबह 11 बजे से चल रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें