फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता : खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग में भूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने कहा कि सपना वह नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप और संचालन एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हिमांशी और दिव्यांशी ने की। कार्यक्रम में 12 छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। नेहा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताया कि अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। संयोजन प्रो. विनीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रवक्ता राधा गोस्वामी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. फातिमा हसन, डॉ. राखी त्यागी और अन्य प्रवक्ता मौजूद रहीं। महाविद्यालय में मेंटल वेलबीइंग क्लब द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. विनीता शर्मा और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें