फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए.... आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
दौराला - टोल प्लाजा पर आग का गोला बनी कार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के जैन नगर निवासी संजीव कुमार की कार में बुधवार को सिवाया टोल प्लाजा पर आग लग गई। संजीव ने कार से कूदकर जान बचाई। आग लगते देख राहगीरों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। टोल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने बताया कि वह मोदीपुरम की अक्षरधाम कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। वह सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे तो कार में आगे की साइड से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगते देख उन्होंने गाड़ी रोकी और कार से कूदकर जान बचाई। संजीव ने शोर मचाया। टोल कर्मी मौके पर अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। टोल कर्मियों ने किसी तरह जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें