फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! डॉक्टर ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, तीन दिनों तक की दरिंदगी

Mon, 23 Apr 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है, यहां एक डॉक्टर ने नाबालिग को बंधक बनाकर तीन दिनों तक हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। जानसठ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने एक कथित डॉक्टर पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी 13 साल की पुत्री मंगलवार को गांव में क्लीनिक पर दवाई लेने के लिए गई थी, उसकी पुत्री को कथित डॉक्टर ने क्लीनिक पर ही दवाई खिला दी। जिसके खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे तो वह उसे कार में डालकर एक स्थान पर ले गया, जहां पर उसने उसकी पुत्री को बंधक बना लिया तथा तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता किशोरी नशा कम होने पर किसी तरह शुक्रवार को वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल

विज्ञापन

घटनास्थल से चादर भी बरामद

फाइल फोटो
पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी ली गई, जहां पर किशोरी से दुष्कर्म होना बताया गया है। पुलिस को घटनास्थल से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की है। घटनास्थल पर पुलिस को एक चादर भी मिली। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उस चादर को भी सील कर जांच के लिए भेजा है 

टीम ने क्लीनिक पर  सील लगाई  
सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी कथित डॉक्टर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच पड़ताल करने भेजी। टीम ने जांच कर आरोपी के क्लीनिक पर सील लगा दी है। सीओ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

बयानों में है विरोधाभास  
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री आरोपी कथित डॉक्टर के क्लीनिक पर सर में दर्द की दवाई लेने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे नशीली दवाई दे दी तथा उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जानसठ ले गया। आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर किशोरी बृहस्पतिवार को घर पहुंची, जबकि तहरीर में शुक्रवार को किशोरी के घर पहुंचने को दिखाया गया है। कार द्वारा किशोरी को ले जाने की बात कही गई है, जिसको लेकर पीड़िता के पिता के बयानों में विरोधाभास है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें