फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर बिजली के खंभे से कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
मौहल्ला बान मंडी मस्जिद वाली गली में विद्युत पोल जर्जर अवस्था में। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला बान मंडी, त्यागी मार्केट व मस्जिद वाली गली में कई माह से विद्युत खंभा जर्जर होने के चलते तिरछा खड़ा हुआ है। झूलते तारों के बीच यहां से लोगों की आवाजाही होती है। आसपास के घरों के बच्चे यहां खेलते रहते हैं लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी इस ओर से आखें मूंदे बैठे हैं। विद्युत विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

त्यागी मार्केट में राहगीरों व ग्राहकों का भी काफी आवागमन रहता है। बारिश व तेज आंधी के समय लोग सहम जाते हैं। शाहनवाज, शरीफ, लियाकत, कालू, सुनील त्यागी, रिजाऊद्दीन, फिरोज, गुडुडू, इद्रीश, मेहराज, मुजम्मिल आदि का कहना है कि जर्जर खंभा होने की शिकायत कई बार विद्युत अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई के नाम पर आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जबकि सूबे के मुख्यमंत्री ने जर्जर विद्युत खंभे को बदलने के विद्युत निगम को आदेश दिए हुए हैं लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन


एसडीओ शांतनु चौधरी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने के बाद विद्युत खंभे की मरम्मत की जाएगी या दूसरा बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें