फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 1100 लोगों ने कराई आंखों की जांच

विज्ञापन
नेत्र चिकित्साशिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 1100 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें से करीब 270 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जैन स्थानक के प्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मंगलवार को माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में मौजूद नेत्र विशेषज्ञ टीम विशेषज्ञ द्वारा करीब 270 मरीज को आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिन्हें एडीके आई हॉस्पिटल खेकड़ा, बागपत के लिए भेजा गया। कैंप में दवाई एवं चश्मों का निशुल्क वितरण अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन व वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। कैंप में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें