फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने पहले होटल में लिया कमरा, फिर उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 14 Jan 2021 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन्न में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उक्त युवक कर्ज में डूबा था, जिसके चलते उसने जान देने की बात सुसाइड नोट में लिखी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


हापुड़ के पटेल नगर निवासी उज्ज्वल दीवान (25) पुत्र कमल दीवान कंप्यूटर कंपनी में नौकरी करता था। उसने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन्न में कमरा लिया। होटल कर्मचारी ने उज्ज्वल को रात लगभग 11:30 बजे खाना खिलाया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। बुधवार दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर नौचंदी पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे और दरवाजा तोड़ने पर युवक को पंखे से लटका देखा। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया। उसने लिखा कि वह लाखों रुपये कर्ज होने की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी मौत के बाद कोई भी परिजनों को परेशान न करे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। वहीं, उज्ज्वल दीवान का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं, परिजन पहले होटल और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि परिजनों से भी जानकारी ली गई है। कर्ज हो जाने के कारण उज्ज्वल दीवान ने खुदकुशी की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें