मेरठ में गंगानगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में बुधवार रात एक व्यक्ति के जिंदा जलकर मर जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सैनी निवासी प्रवीण ए-349 स्थित गुरुदेव कोचिंग सेंटर में केयर टेकर के रूप में कार्य करता था।
बुधवार शाम को सैनी निवासी उसके चाचा हुसन सिंह व चाची सुरेश मिलने के लिए गंगानगर आए थे। रात आठ बजे के करीब खाना खाने के बाद हुसन सिंह छत पर बने कमरे में सोने के लिए चले गए। बाकी सदस्य नीचे सो गए।
प्रवीण ने रात 10 बजे के करीब छत पर बने कमरे में से धूंआ निकलता हुआ देखा। ऊपर पंहुचा तो कमरे में भयंकर आग लगी हुई थी। उसने पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान अंदर मौजूद 50 वर्षीय हुसन सिंह जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पंहुची।
यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ गंगानगर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। प्रथमदृष्टया बीड़ी पीने के दौरान कमरे में आग लगने का मामला लग रहा है। नशे में होने की वजह से वे कमरे के बाहर नहीं जा पाए।
यह भी पढ़ें: यूपी: युवक ने पहले होटल में लिया कमरा, फिर उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
कमरे में रखे कपड़ों ने पकड़ी आग
परिजनों के अनुसार छत पर एक ही कमरा बना हुआ है। इस कमरे में कूलर, मच्छरदानी व कपड़े समेत अन्य सामान रखे हुए थे। संभवत रजाई में आग लगी जो इन सामानों में फैल गई। इसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया।
मृतक के तीनों बेटे, धर्मवीर, सचिन व राहुल गांव में मजदूरी करते हैं। मौत की सूचना के बाद परिजन भी गंगानगर पंहुच गए। मृतक की पत्नी सुरेश व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/