फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत से लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में चलते हमला करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में सोमवार दोपहर खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान मोहित पर गांव निवासी दो युवकों ने बलकटी से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने जान से मारने की नीयत से किसान पर तमंचे से फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली नही चल सकी और आरोपी भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है।

परतापुर थाने में तहरीर देते हुए गेझा निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी बेटा मोहित उर्फ मोनू खेत से चारा लेकर लौट रहा था। गांव में एक हलवाई की दुकान पर वह समोसे खाने के लिए रुका था। इसी दौरान गांव निवासी गौरव और उसका भाई विजय पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मोहित के सिर पर बलकटी से हमला कर दिया। बलकटी लगने से मोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद गौरव ने तमंचा निकालकर मोहित पर फायरिंग कर दी लेकिन तमंचे से गोली नही चल सकी। इसके बाद दोनों आरोपी युवकों ने मोहित पर बलकटी और तमंचे की बट से कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर चोट लगने के कारण मोहित के सिर में आठ टांके आए है। मोहित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं गांव में चर्चा की दोनों पक्ष के लोगों में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तनातनी चल रही थी इसी को लेकर मोहित पर हमला किया गया है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें