फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांस्कृतिक संध्या में साहित्य, रंगमंच और देशभक्ति का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी मेला: पटेल मंडप में मां की मार्मिक कहानी का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
विज्ञापन

- सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के कलाकारों ने किया मंचन

- गकर्मी सीमा मोदी और नवनीत मिश्रा के सशक्त अभिनय ने बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेला के पटेल मंडप में रविवार को सांस्कृतिक संध्या में साहित्य, रंगमंच और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के कलाकारों ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कालजयी और मार्मिक कहानी मां का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। कई दृश्यों में दर्शकों की आंखें नम हो गई।

नाटक में भारतीय नारी के त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कहानी की मुख्य पात्र सावित्री अपने स्वतंत्रता सेनानी पति को दिए वचन और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए पुत्र मोह का त्याग कर देती है। नाटक ने यह संदेश दिया कि मातृत्व केवल ममता तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की प्रेरणा भी देता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी सीमा मोदी ने सावित्री की भूमिका का भावपूर्ण अभिनय किया। उनके संवादों और मंच पर अभिव्यक्ति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। क्रांतिकारी की भूमिका में नवनीत मिश्रा ने दमदार अभिनय कर देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। सिद्धार्थ मौर्या, शिवम, आरती और सुब्रत त्रिपाठी सहित अन्य कलाकारों ने भी अपने प्रभावशाली अभिनय से प्रस्तुति को यादगार बना दिया।
नाटक का उत्कृष्ट नाट्य रूपांतरण वरिष्ठ लेखक के के अग्रवाल ने किया। निर्देशन सीमा मोदी ने संभाला। अभिषेक शर्मा से सैट तैयार किया। विनायक तिवारी के पृष्ठभूमि संगीत और आशीष पांडेय की मंच सामग्री ने नाटक की भावनात्मक गहराई को और प्रभावशाली बना दिया। इस अवसर पर संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ और नासिर सैफी रहे।
विज्ञापन

दर्शकों के दिलों में उतरे पुराने गीत
पटेल मंडप में मोहम्मद शान और रजनी तंवर द्वारा एक शाम सदाबहार गीतों के नाम म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने और लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मोहम्मद शान ने अपने मधुर स्वर में दिल का आलम गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे और ऐ मेरी कॉलेज की नटखटी लड़कियों जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। रजनी तंवर ने यूं ही तुम मुझसे बात करती हो या कोई प्यार का इरादा है गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें