फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी में लूट करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, सामान भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के गुलजार इब्राहिम गली नंबर तीन में घर में घुसकर लूट करने वाले बदमाश गुलिस्ता गार्डन लिसाड़ी गेट निवासी कासिम सैफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुलजार इब्राहिम गली नंबर तीन में रसीदा का परिवार रहता है। शुक्रवार को रसीदा अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। बेटा रिजवान काम पर गया हुआ था। घर में 21 वर्षीय सामिया अकेली थी। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और पानी-पीने के बहाने घर का दरवाजा खुलवा लिया। बदमाशों ने सामिया को बंधक बनाकर दोनों कानों के कुंडल, चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सामने आया कि कासिम ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मोबाइल और साढ़े ग्यारह सौ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी कहां गया
ब्रह्मपुरी पुलिस ने दावा किया है लूटपाट करने वाला एक बदमाश था, जबकि पीड़िता ने बताया था कि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस केवल कासिम को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पीड़िता ने दो बदमाशों को देखा था तो दूसरा आरोपी कहां गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें