फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलालुद्दीनपुरा में बिजली चोरी में 20 के खिलाफ केस दर्ज, 168 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से शनिवार को एक बार फिर किठौर क्षेत्र के जलालुद्दीनपुरा में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। विभागीय टीम के अनुसार, 20 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी होती मिली। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसके अलावा 168 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। यह वही क्षेत्र हैं, जहां शुक्रवार को बकाया वसूली करने के दौरान उपभोक्ताओं ने जेई के साथ मारपीट कर दी थी। सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को पूरा अमला क्षेत्र में पहुंचा।
विज्ञापन

मेरठ देहात क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड चतुर्थ किठौर क्षेत्र के जलालुद्दीनपुरा में 50 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस है। यहां के उपभोक्ताओं पर विभाग का एक करोड़ से अधिक बकाया है। शनिवार को क्षेत्र के मुख्य अभियंता यदुनाथ राम के निर्देश पर अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश, उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत प्रवर्तन दल व स्थानीय पुलिस को लेकर मोहल्ले में पहुंचे।
चेकिंग के दौरान 15 उपभोक्ता मीटर में गड़बड़ी कर चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के तहत विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, पांच उपभोक्ता बकाए के कारण काटी गई लाइन को फिर से जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। इनके विरुद्ध धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान विभाग की ओर से 15 मीटर बदले गए और 8.85 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान 168 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जलालुद्दीनपुरा मोहल्ले में जेई के साथ की गई मारपीट के मामले में मुख्य अभियंता यदुनाथ राम ने एसएसपी को पत्र लिखकर इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जांच टीम पर हमला करने वाले 11 लोगों पर रिपोर्ट
किठौर। कस्बे के जलालुद्दीनपुरा में बकाया वसूली करने गई जांच टीम पर हमला कर मारपीट करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने, मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने के मामले में जेई की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी दिलशाद का चालान कर जेल भेजा गया है।
शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के जेई डीके देवरस के नेतृत्व में जलालुद्दीनपुरा में बकाया वसूली के लिए टीम गई थी। टीम दिलशाद के घर पहुंची और बकाया न देने पर कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो दिलशाद और उसके साथियों ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें जेई घायल हो गए। टीम ने भागकर जान बचाई और थाने आकर सूचना दी। इसी मामले में अब जेई की तहरीर पर दिलशाद, नौशाद, शमशाद, सरताज, रिजवान, फरमान, शाहरुख, शोएब, खालिद, शेरजमा समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें