फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कॉल कर बनाया मौत का प्लान, फिर जहर खाकर दी जान, दोनों करना चाहते थे शादी

Tue, 24 Mar 2020 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नूरपुर थना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने सोमवार की रात एक समय पर ही अपने- अपने घरों में जहर खाया और मंगलवार की तड़के दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन


एक गांव निवासी एक युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग- अलग जाति से होने के कारण परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सामने आई आत्महत्या के पीछे की ये बड़ी वजह
विज्ञापन


ग्रामवासियों के अनुसार परिजनों ने दोनों के मिलने पर भी पाबंदी लगा रखी थी। सोमवार की रात दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उनका गांव में ही उपचार कराया गया, लेकिन मंगलवार की तड़के दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए ही सुबह छह बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन


कॉल कर बनाया मौत का प्लान
ग्रामवासियों के अनुसार दोनों के परिजनों के साथ ही गांव वालों को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। युवक किराए पर ट्रैक्टर चलाता था, जबकि युवती घर पर ही रहती थी। दोनों ने जहर खाने से पूर्व एक दूसरे से मोबाइल फोन पर बात की और मरने का प्लान बनाकर दोनों ने एक समय पर ही जहर खा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें