फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राख से बालिका की मौत में शुगर मिल के खिलाफ तहरीर दी

Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव पेदी में बृहस्पतिवार को तालाब पर डाली गई राख में बालिका की मौत के मामले में बिजनौर शुगर मिल के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने प्रशासन से राय मांगी है, उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर से सटे गांव पेदी निवासी तौफीक की बेटी अनाबिया खेलते समय तालाब पर पहुंची थी, जहां फैक्टरी की राख पर जाने से जलकर उसकी मौत हो गई। उसके पिता तौफीक और मां जैतून भी बचाने में झुलस गए थे। इस मामले में यह राख बिजनौर शुगर मिल की बताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रशासन से राय मांगी जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगीना रोड पर सड़क किनारे सालों से डाली जा रही राख
इस तरह की राख हर उस फैक्टरी से निकलती है, जहां ब्वायलर चलता है। शुगर मिल के अलावा नगीना मार्ग पर अन्य फैक्टरी से भी इसी तरह राख निकलती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है कि सड़क किनारे इस राख को डाल दिया जाता है। हवा चलने पर यह राख उड़कर राहगीरों की आंखों में भर जाती है। जिससे तमाम लोगों को आंखों की बीमारी हो गई।
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग से जवाब मांगा : डीएम
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि राख से बालिका की मौत का मामला संज्ञान में है। इस मामले में प्रदूषण विभाग से जवाब मांगा गया है। इस तरह फैक्टरी राख क्यों डाल रही है और इसके निस्तारण को कैसे किया जाएगा। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें