फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्ते के हमले से घायल बच्ची के चेहरे की सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत की ढाई वर्षीय बच्ची सारा पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद उसे तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल प्लास्टिक सर्जरी की। डॉ. भानु प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने नए प्रोटोकॉल के तहत गंभीर घावों को ठीक करने के साथ चेहरे को सामान्य आकार में लाया गया तथा घाव के निशान को न्यूनतम किया गया।
विज्ञापन

समय पर इलाज और विशेषज्ञ सर्जरी से बच्ची का चेहरा सफलतापूर्वक सुधारा गया है। डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने से हुए गंभीर घावों का अब उन्नत सर्जरी और कॉस्मेटिक तकनीकों से इलाज संभव हो गया है, जिससे पीड़ितों को सामान्य जीवन मिल सकता है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने डॉ. सिंह एवं टीम को बधाई दी। उन्होंने कुत्ते के काटने पर तत्काल सावधानियां बरतने की सलाह दी। घाव को साबुन-पानी से अच्छी तरह धोएं और जल्द से जल्द एंटी-रेबीज टीकाकरण कराएं। आजकल आवारा कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं, ऐसे में समय पर चिकित्सा सहायता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें