फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस होली पर बसों में मारामारी रहेगी। सभी यात्रियों को बसों में सीट मिलेंगी। परिवहन निगम ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेरठ परिक्षेत्र के बस अड्डों से 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलेंगी। चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों को अभी अतिरिक्त कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम का दावा है कि इस बार होली पर पर्याप्त बसें रहेंगी और लोग सीट पर बैठकर यात्री करेंगे। सोहराबगेट एवं मेरठ डिपो प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि दोनों डिपो की बसों का बेड़ा बढ़ा दिया गया है, ताकि त्यौहार पर यात्रियों को बस आसानी से मिल सके।
विज्ञापन

मेरठ डिपो से चलने वाली बसों का ब्योरा
मेरठ-आनंद विहार गोरखपुर 20
आनंद विहार से लखनऊ 5
मेरठ से दिल्ली 25
मेरठ से देहरादून 20
मेरठ से बिजनौर कोटद्वार 25
मेरठ से शामली 30
मेरठ से नोएडा 25
मेरठ से हरिद्वार ऋषिकेश 35
मेरठ-अंबाला-लखनऊ 3
मेरठ करनाल 1
मेरठ अजमेर 2
मेरठ जयपुर 2
मेरठ से लखनऊ 4
मेरठ से गोरखपुर 4
यात्री की उपलब्धता पर मेरठ बिजनौर नोएडा दिल्ली हरिद्वार हस्तिनापुर शामली मार्ग पर 24 घंटे बसों की उपलब्धता रहेगी
-
सोहराब गेट डिपो से बसों की व्यवस्था
मेरठ मुरादाबाद बरेली 35
मेरठ आगरा फिरोजाबाद 35
मेरठ प्रयागराज 3
मेरठ कानपुर 6
मेरठ बुलंदशहर 42
मेरठ हल्द्वानी 10
मेरठ टनकपुर 3
मेरठ रामनगर 3
मेरठ गोरखपुर 10
मेरठ-लखनऊ 20
मेरठ लखीमपुर 4
मेरठ मथुरा 4
मेरठ-बदायूं-संभल 6
मेरठ-अमरोहा 6

ये है चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन योजना
परिवहन निगम के जो चालक और परिचालक 10 दिन में 3000 किलोमीटर गाड़ी चलाएंगे उनको 4500 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। प्रतिदिन 450 रुपये के हिसाब से होगा। 9 दिन की ड्यूटी पर 2700 किलोमीटर पूरे करने पर 3600 रुपये मिलेंगे। निर्धारित किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे। कार्यशाला कार्मिकों और आउटसोर्स कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। 10 दिन की ड्यूटी पर उन्हें 2100 रुपये और 9 दिन की ड्यूटी पर कर्मियों को 1800 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें