सहारनपुर जनपद के देवबंद में सड़क के बीच आई लव यू कोरोना संदेश लिखने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है।गौरतलब है कि विगत दिन कुछ शरारती तत्वों ने मोहल्ला शाहजीलाल में सड़क के बीच कली चूने से आई लव यू कोरोना संदेश लिखकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में कई युवक नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में उक्त संदेश को मिटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 169, लोगों में दहशत
मामला प्रकाश में आने पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी रोबिन मलिक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/