फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैकेई ने मांगा श्रीराम चंद्र को 14 वर्ष का वनवास

विज्ञापन
किशोर रामलीला मंचन के दौरान श्री राम और लक्ष्मण
विज्ञापन
किठौर। कस्बे में चल रही रामलीला में रविवार को भगवान श्रीराम चंद्र की राजतिलक की तैयारी, कैकेई वरदान तथा दशरथ प्रतिज्ञा की लीला का मंचन किया गया। जिसमें कैकेई ने राजा दशरथ से भगवान श्रीराम को 14 साल का वनवास तथा भरत को अयोध्या का राजा बनाने का वरदान मांगा। इसके बाद राजा दशरथ ने श्री रामचंद्र को 14 साल का वनवास दिया। इस मौके पर प्रधान अनिल गर्ग, भाष्करण शर्मा, नरेश गोयल, मूलचंद बंसल, अरूण रस्तौगी, गिरिश बंसल, चमन बंसल, यश गोयल, रोबिन गोयल, राहुल रस्तौगी, गोल्डी, विदित गोयल, नवीन गोयल आदि मौजूद रहे। कमेटी के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि सोमवार दोपहर श्री रामचंद्र का वन गमन की लीला का गढ़ गंगा बृजघाट पर मंचन किया जाएगा। जहां श्रीराम चंद्र गंगा पार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें