फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीलिंग के दौरान पुलिस के सामने व्यापारी को जड़े थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सीलिंग के दौरान दो व्यापारियों में कहासुनी और हंगामा हुआ। इस दौरान व्यापारी किशोर वाधवा ने आरोप लगाया कि उसे पुलिस के सामने दूसरे व्यापारी महिपाल सिंह ने थप्पड़ जड़ दिए और उनके बेटे ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिपाल सिंह और उनके बेटे राहुल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि सेंट्रल मार्केट स्थित व्यापारी किशोर वाधवा के काॅम्प्लेक्स को 25 और 26 अक्तूबर को ध्वस्त किया गया था। इनके सामने ही महिपाल सिंह का कॉम्प्लेक्स है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस कॉम्प्लेक्स की दुकानों को खाली कर दिया गया था। बुधवार को महिपाल सिंह के कॉम्प्लेक्स में सीलिंग की कार्रवाई की गई। दिन में कॉम्प्लेक्स के नीचे स्थित दुकानों को सील कर दिया गया लेकिन ऊपर स्थित भवन को आवास बताकर सीलिंग से रोक दिया गया था। उसे सील करने के लिए दिन भर अधिकारियों और भवन मालिक में जद्दोजहद चलती रही। शाम को उपरी हिस्से को भी सील कर दिया। थाने पहुंचकर भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
आरोप है कि महिपाल सिंह किशोर वाधवा को जिम्मेदार ठहराने लगे। उनका मानना था कि किशोर वाधवा के कहने पर ही यह कार्रवाई की गई है। सोमदत्त विहार निवासी किशोर वाधवा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शाम छह बजे सेंट्रल मार्केट में खड़े थे। तभी महिपाल सिंह ने वहां आकर उनके गाल पर थप्पड़ मारे और उनके बेटे ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को नौचंदी थाने भेज दिया। देर रात पुलिस ने किशोर वाधवा की तहरीर पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। किशोर वाधवा ने बताया कि वह रात नौ बजे थाने से वापस आ गए थे लेकिन महिपाल सिंह और उनके पक्ष के लोग थाने में थे। सीओ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें