फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मकान की छत पर चढ़ी भैंस, मची अफरा-तफरी, रस्सियों से बांधकर ऐसे उतारा नीचे

Tue, 03 Sep 2019 11:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
छत से भैंस को उतारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले में चांदपुर के बसंतपुर गांव में एक किसान की भैंस छत पर चढ़ गई। जिससे परिवार और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। भैंस को छत से उतारने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद छत पर चढ़ी भैंस को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


गांव बसंतपुर के सुभाष की भैंस घर के आंगन में बंधी हुई थी। अचानक वह खुलकर जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गई। घर के लोगों ने भैंस को छत पर देखकर उसे जीने के रास्ते नीचे लाने का प्रयास किया। जीना नीचे की ओर होने के चलते भैंस उसमें वापस आने को तैयार नहीं हुई। ग्रामवासी करीब एक घंटे तक भैंस को जीने के रास्ते उतारने में लगे रहे, लेकिन भैंस नहीं उतरी। 

पढ़ें: पश्चिमी यूपी के जंगल में मिला अजीबोगरीब जीव, देखकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घंटों विचार के बाद तय किया गया कि भैंस को रस्सियों से बांधकर छत से नीचे लटकाकर नीचे उतारा जाए। गांव के कई घरों से रस्सियों को इकट्ठा किया गया। बड़ी संख्या में लोग छत पर चढ़े और भैंस को रस्सी से बांधकर छत से नीचे घर के आंगन में उतारा गया। भैंस को छत से उतारने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें