फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूढ़ा बाबू मेले के लिए 45 करोड़ से अधिक के बजट को मंजूरी

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल विधायक व सभासद। संवाद
विज्ञापन
- मेले का आयोजन मंडी समिति परिसर में कराने पर बनी सहमति
विज्ञापन

- विकास कार्यों पर फोकस, अधूरे कामों पर सभासदों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में 45.97 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बजट में करीब 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विकास कार्यों के लिए निर्धारित की गई है।

बैठक के दौरान ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से मेला मंडी समिति परिसर में आयोजित कराने पर सहमति बनी। सभासदों का कहना था कि पुराने स्थान पर जगह कम होने के कारण मेले का विस्तार संभव नहीं हो पाता था। हालांकि मेले की तिथि और अवधि को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा वार्षिक साप्ताहिक पैठ, विज्ञापन और मीट की दुकानों के ठेके छोड़े जाने पर भी सहमति बनी। कुछ सभासदों की अनुपस्थिति के कारण बैठक निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की पुष्टि की गई और बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने नगर में नालियों पर बनी पुलियों पर अब तक संपर्क मार्ग न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने जल्द रैंप बनवाने के निर्देश दिए।
सभासदों ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर भी असंतोष व्यक्त किया। सभासद खालिद अंसारी ने तहसील सड़क पर पानी की पाइपलाइन में गेट वाल्व लगाने की मांग की ताकि लाइन खराब होने पर पूरे कस्बे की जलापूर्ति बाधित न हो। सभासद वीर सिंह भाटी ने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैठक में चेयरपर्सन सबीला बेगम, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, सभासद शहजाद सितारा, शानू जैन, फरमान अंसारी, राहुल पाल, खालिद अंसारी, मंगू प्रधान, पिंकी सोम, सुमित वाल्मीकि, दीपक जैन, संजय सोनी, शाहिद मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें