वहीं शनिवार रात प्रेमिका अपने मायके में मेला देखने के लिए पति के साथ आई हुई थी। प्रेमिका अपने पति के साथ मेला देखकर रात में घर लौट रही थी। इसकी सूचना उसके प्रेमी को मिल चुकी थी। वह जटपुरा स्थित सोमती देवी कालेज के पास घात लगाए बैठा था। उसे अपनी ओर आता देख प्रेमी ने पति के साथ आ रही प्रेमिका को पकड़ लिया और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। प्रेमिका पर हमले के बाद प्रेमी ने खुद को भी चाकू से वार कर लहूलुहान कर लिया। वारदात से मेला देखकर वापस हो रहे लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बाहर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/