फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय डूब गया युवक, तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
नहर में डूबा युवक जमील का फाइल फोटो। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। मखदूमपुर मार्ग स्थित नहर में मंगलवार शाम दोस्तों के साथ नहा रहा युवक डूब गया। देररात परिजनों को जानकारी हुई तो तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सलाउद्दीन के मुताबिक उसका 19 वर्षीय पुत्र जमील मंगलवार शाम छह बजे दोस्तों के साथ मखदूमपुर मार्ग स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते समय जमील डूब गया। परिजनों को घटना की जानकारी रात 11 बजे हुई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जमील की तलाश शुरू की पर कुछ पता नहीं चल सका। परिजन बुधवार को पूरे दिन नहर में युवक की तलाश में लगे रहे। मामले की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गई। देररात सीओ मवाना यूएन मिश्र ने भी मामले की जानकारी ली। सलाउद्दीन के मुताबिक उसके छह बेटे व पांच बेटियां है। जमील चौथे नंबर का था। बताया कि वह खेती में उसका हाथ बंटाता था। मौके पर नगर चेयरमैन अय्यूब कालिया भी मौके पहुंचे। चेयरमैन ने अधिकारियों से नहर का पानी कम कराने की मांग की जिससे युवक की तलाश की जा सके।

नहर में डूबे युवक के बारे में चेयरमैन व अन्य परिजनों से जानकारी लेते सीओ। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें