फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में हुआ पथराव, हुईं एक दर्जन राउंड फायरिंग, कई लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फलाबदा(मेरठ)। बुधवार रात करीब दस बजे जोगियाल मोहल्ले के रहने वाले दो बच्चों में खेलने को लेकर हाथापाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पहले तो पत्थर बाजी हुई उसके बाद लगभग एक दर्जन हवाई फायर हुए। जानकारों की माने तो दोनों पक्षों से लगभग 25-30 लोगों थे। हालांकि हवाई फायर में किसी के भी घायल की कोई सूचना नहीं है। पत्थरबाजी में घायल हुए दो लोगों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी होने पर फलाबदा पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के जोगियाल मोहल्ले के रहने वाले वाजिद और बबली के बेटों में मोहल्ले में ही घर से कुछ दूरी पर खेल रहे थे। दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। दोनों ने अपने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। दोनों बच्चों के घर वालों ने बिना किसी आपसी बातचीत के एक दूसरे को गाली देने लगे। गाली गलौच इतनी बढ़ गई कि पहले एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। तभी एक दूसरे पर हावी के लिए मौके पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा हवाई फायर किए गए। हवाई फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फलाबदा पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया। पत्थरबाजी के दौरान बबली पक्ष से मोनू पुत्र विजयपाल व अभिकांत (12) पुत्र बबली को चोटें आई है। दोनों को मवाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें मोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इलाज के लिए कहा ले जाया गया इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। देररात तक फलाबदा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठाकर मामले की जानकारी कर रही थी। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से पुलिस में लिखित में शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें