फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी गंगा सागर में शुक्रवार सुबह हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शुक्रवार सुबह मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने कुंडल लूट लिए। यह घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी गंगा सागर इलाके में हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला सर्वेश शर्मा अपनी सहेली गीता गुप्ता के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे मंदिर जा रही थी। गंगा सागर में कब्रिस्तान के समीप पहुंचते ही पीछे से एक बाइक सवार बदमाश आया। बदमाश ने सर्वेश शर्मा के कानों पर झपट्टा मारा और कुंडल लूटकर भाग गया। दिन निकलते ही हुई इस वारदात की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने भी घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। सर्वेश शर्मा के बेटे सूरज शर्मा ने भावनपुर थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी भावनपुर थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। आसपास के कई स्थानों पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें