फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने की मामले की जांच पड़ताल

Sat, 06 Apr 2019 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में गांव में किशोरी को अगवा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अगले दिन पीड़िता को धमकी देते हुए उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। पीड़ित का कहना है कि दो अप्रैल को उसकी मां व 15 वर्षीय नाबालिग बहन घर में सोई हुई थी। युवक ने बताया कि देर रात गांव का ही युवक किसी तरह घर में घुस गया और किशोरी को नींद से जगाकर धमकी देेते हुए घर के बाहर खड़ी कार में डालकर अगवा कर ले गया। अगले दिन मां सोकर उठी तो बेटी को गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने हरसंभव बेटी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

सुबह करीब दस बजे किशोरी घर पहुंची और मां को आरोपी युवक द्वारा अगवा कर ले जाने और रातभर अज्ञात स्थान पर रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने युवक पर ही हैवानियत के बाद अगले दिन कार से किसी से बताने पर हत्या की धमकी देकर  घर के बाहर छोड़कर जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र से किशोरी का अपहरण
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बृहस्पतिवार शाम दुकान पर गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का ही विशु अपनी मां व साथी गौरव के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को पीटा
वहीं बड़ौत क्षेत्र में शादी समारोह में कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने सरियों व लाठी-डंडों से महिला के पति पीटा।  घायल आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद गुराना रोड का रहने वाला है। शादी समारोह में कुछ युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इसका आरिफ ने विरोध किया तो उन्होंने लोहे के सरियों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कुछ युवकों को हिरासत मेें लिया है। आरिफ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस ने घायल को सीएचसी में भेजा, वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वघटना के बाद दोनों पक्ष के लोग समझौता कराने में जुट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें