फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 23 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर अनुष्ठान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति से धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर भक्ति भाव से आराधना की।

मुख्य निर्वाण लाडू के रूप में 23 किलो का लाडू मनोज जैन परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य पूनम चंद जैन, प्रतीक जैन, रमेश जैन एवं विनोद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड के पाठ के साथ भगवान पार्श्वनाथ को लाडू समर्पित किया तथा पूजा और आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की और भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। अंत में भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में संजय जैन, अनुपम जैन, हेमचंद जैन, अनिल जैन, अनुराग जैन, उमेश जैन, शुभम जैन, रीमा जैन, आभा जैन, राजपीयूष जैन, शौर्य जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें