फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही परी को मिलेगी मां की गोद

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नन्ही परी को अब मां की गोद मिल जाएगी। बुधवार को चाइल्ड केयर लाइन में 25 से अधिक लोगों ने फोन कर उसे गोद लेने की इच्छा जताई। लेकिन अभी अपनों का दिल मासूम के लिए नहीं पसीजा है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

रविवार को नन्ही परी श्रद्धापुरी फेज -2 के ए ब्लाक के खाली प्लाट में मिली थी। वहां से चाइल्ड लाइन के लोग उसे अपने साथ ले आए थे। बुधवार को 25 से अधिक लोगोें ने नन्हीं परी को एडाप्ट करने की इच्छा जताई। लोग फेसबुक और फोन कॉल्स के जरिए चाइल्ड लाइन में संपर्क कर रहे हैं। गोद लेने वालों में मेरठ, दिल्ली और नोएडा के दंपति शामिल हैं। अधिकतर ऐसे दंपति के फोन आए जिनके केवल लड़के हैं, लड़की नहीं।

अब खेलने लगी है बच्ची
शुरुआत में सहमी और चुप रहने वाली बच्ची अब खुश नजर आ रही है। चाइल्ड केयर लाइन 1098 की निदेशिका अनीता राणा ने बताया कि वह स्टाफ के साथ खेलती है, म्यूजिक पर डांस भी कर रही है। वह दूसरे बच्चों, स्टाफ और आने-जाने वालों को बॉय-बॉय भी बोलती है।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ
अनीता राणा ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में नन्ही परी पूरी तरह स्वस्थ आई है। चूंकि बच्ची किसी अच्छे परिवार की मालूम होती है, इसलिए उसका वजन आम बच्चों से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें