फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक से पांच लाख की रंगदारी मांगी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के फैक्ट्री मालिक से सोमवार सुबह बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। विरोध में व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया। तहरीर पर एक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के साईंपुरम गली नंबर -3 निवासी अक्षय जैन की अरिहंत एंटर प्राइज के नाम से फैक्ट्री है। आरोप है कि पड़ोस की एक बंद फैक्ट्री में चंद्रशेखर गुप्ता परिवार समेत रहते है। चार महीने पहले चंद्रशेखर ने पशु खरीदने के लिये 50 हजार रुपये मांगे थे। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला ब्रह्मपुरी थाने में 9 जून को दर्ज कराया था। सोमवार सुबह अक्षय जैन फैक्ट्री पहुंचे तो दरवाजे पर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि पहले 50 हजार रुपये नहीं दिए, लेकिन इस बार पांच लाख रुपये देगा। नहीं देने पर हत्या करने पर धमकी दी। फैक्ट्री मालिक ने दोबारा भी चंद्रशेखर पर अंदेशा जताया और ब्रह्मपुरी थाने में केस करा दिया। रिपोर्ट दर्ज में आनाकानी करने पर व्यापारियों ने थाने में हंगामा भी किया। एसओ प्रशांत कपिल का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अगली कार्रवाई जांच पड़ताल के बाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें