फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के चक्कर में गई जान

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पीएसी कैंपस से सोमवार रात शराब के नशे में पाइप चुराने के चक्कर में युवक की जान चली गई। विद्युत लाइन के संपर्क में आने से पाइप में उतरे करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित सोफीपुर गोल भट्ठा निवासी देवेंद्र कुमार मजदूरी करता है। उसका अविवाहित बेटा शिवकुमार शराब पीने का आदी था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर घर से निकला और पीएसी कैंपस पहुंच गया। वहां रसोईघर के पीछे रखा एल शेप वाला पाइप उठा लिया। जब वह पाइप लेकर जा रहा था तभी ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में पाइप लग गया। इससे जोरदार धमाका हुआ। मौके पर पहुंचे पीएसी के जवानों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि 44 वीं वाहिनी पीएसी के सूबेदार ने लिखकर दिया है कि पाइप चोरी करते समय करंट लगने पर युवक की मौत हुई। एसओ ने बताया कि शिवकुमार तीन माह पूर्व भी मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। परिवार में माता पिता के अलावा उसका छोटा भाई पवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें