फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़कर गई महिला प्रेमी संग गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। बच्चों और पति को छोड़कर गई महिला को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के घर से जाने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर निवासी मोहन पुत्र कुंवरपाल की शादी रजनी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। रजनी अपने प्रेमी अमित निवासी लाला मोहम्मदपुर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद 26 सितंबर को मोहन ने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह 9 बजे दोनों को गढ़ रोड से दबोच लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें