फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीमीरा में भिड़े दो समुदाय के लोग

Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। स्कूली छात्राेें के बीच चल रहे विवाद ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। पहले दो समुदायों के छात्रों के बीच लावड़ में झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसके बाद मवीमीरा में दोनों समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए। घराें पर जमकर पथराव हुआ, तोड़फोड़ और फायरिंग की गई। एक मिनी ट्रक और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

गांव मवीमीरा निवासी समुदाय विशेष का एक किशोर लावड़ स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। तीन दिन पहले स्कूल में किसी बात को लेकर उसका विवाद देदवा गांव निवासी दूसरे समुदाय के छात्र से हो गया था। इसको लेकर मवी व लावड़ के समुदाय विशेष के छात्र और मवी व देदवा के दूसरे समुदाय के छात्रों में मारपीट हो गई थी। इसी मामले में मवी गांव में भी दोनाें समुदाय के युवकों में मारपीट हुई थी, जिसे गांव के गणमान्य लोगों ने शांत करा दिया था।
बताया गया कि बुधवार को लावड़ में कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनाें समुदाय के छात्रों में फिर मारपीट हो गई। लावड़ निवासी फैजान घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी फरार हो गए। फैजान ने मवीमीरा निवासी दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ लावड़ चौकी पर तहरीर दी है। लावड़ में हुए झगड़े के बाद दोनाें समुदाय के छात्र मवी मीरा लौटे, तो गांव में दोनाें समुदाय के युवक फिर आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में एक महिला भी घायल हो गई। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने दुकानें बंद कर लीं और घरों में कैद हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला जेएस पुंडीर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव, सीओ दौराला अजीजुलहक, एसडीएम सरधना मनीष कुमार, कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से खालिद, आसिम, आरिफ, शराफत, भूरा, ओमप्रकाश, राम सिंह, सुरेश, राजेंद्र और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव में निकाला मार्च
दौराला। झगड़े के बाद थाना दौराला, कंकरखेड़ा, इंचौली पुलिस समेत पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने फोर्स के साथ गांव में मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की अपील की।
घरों में तोड़फोड़
दौराला। विशेष समुदाय के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक उनके घरों में घुस आए और तोड़फोड़ की। एक बिना नंबर की बाइक और एक मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
महिलाओं ने किया हंगामा
दौराला। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिले दोनों समुदाय के लोगों को पकड़ लिया। विशेष समुदाय की महिलाओं ने बेकसूरों को उठाने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
छह माह पहले भी हुआ था संघर्ष
दौराला। छह माह पूर्व भी मवीमीरा में कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। तब गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। काफी दिनों तक पुलिस बल गांव में तैनात रहा था।

वर्जन
मवीमीरा में बच्चों के झगडेे़ में बडे़ आपस में भिड़ गए, जिससे तनाव हो गया। दोनाें पक्षाें के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मनीष कुमार, एसडीएम, सरधना
अगर तहरीर नहीं मिलती है तो भी पुलिस खुद मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी। गांव का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
- अजीजुल हक, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें