फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ वीसीबी फटी, एसएसओ घायल

Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन बिजलीघर की वीसीबी धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आने से एसएसओ केपी सिंह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, वीआईपी क्षेत्र की पांच घंटे आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

सिविल लाइन बिजलीघर से वीआईपी क्षेत्र कलक्ट्रेट, डीएम आवास, एसएसपी ऑफिस, साकेत, ईस्टर्न व वेस्टर्न कचहरी रोड आदि क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एसएसओ केपी सिंह वीआईपी क्षेत्र वाले फीडर की वेक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में कुछ कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक वीसीबी धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आने से एसएसओ घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बिजली कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने घायल एसएसओ को उठाया। वीसीबी फटने से वीआईपी क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। नई वीसीबी बदलने के पांच घंटे बाद शाम करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। अधिशासी अभियंता संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह वीसीबी लगाते समय अचानक फट गई थी। इसकी चपेट में आकर एसएसओ मामूली रूप से घायल हो गए। बताया कि यदि वीसीबी की जगह ओसीबी होती तो हादसा बड़ा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें