फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला ओवरब्रिज पर दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेेेज की अनुबंधित बस ने टेंपो को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में टेंपो सवार एक युवक भी घायल हो गया। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुल पर एक घंटे जाम लगा रहा। जाम में दो एंबुलेंस में फंसी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब रात नौ बजे दिल्ली ओर से एक रोडवेज बस शहर आ रही थी। इधर से एक टेंपो परतापुर की ओर जा रहा था। बाइक से जा रहे मयूर विहार निवासी मुस्तकीम ने ओवरब्रिज पर टेंपो को ओवर टेक करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही बस की चपेट में आ गए। इससे उनके दाहिने पैर और हाथ में चोट आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की चादर बाइक में फंसकर उखड़ गई। वहीं टेंपो में बैठे परतापुर गगोेल रोड निवासी विपिन चिकारा को भी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें