मेरठ। आरटीओ की जर्जर बिजली व्यवस्था कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। कई दिन से फाल्ट के साथ फुुंक रही वायरिंग मंगलवार को भी जल गई। इलैक्ट्रीशियन बुलाकर इसे ठीक कराया गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा फुंक गई। सर्वर ठप होने के कारण लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो इंतजार करने के बाद लोगों ने हंगामा काटा।
स्मार्ट कार्ड सिस्टम शुरू होने से आरटीओ में बिजली का लोड बढ़ गया है। इससे परिसर की विद्युत वायरिंग ने जवाब देना शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन में तीन बार आरटीओ के मुख्य हाल स्थित स्विच बोर्ड में आग लग चुकी है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फिर से बोर्ड में आग लग गई। ठीक कराने के कुछ देर बाद ही यह दोबारा फुंक गई। घंटो सर्वर ठप होने से स्मार्ट डीएल बनने में भी दिक्कत आई। परमिट और रजिस्ट्रेशन कार्य भी प्रभावित हुआ।
सीएफएल की बजाय सामान्य बल्ब
आरटीओ में ट्यूब लाइट और सीएफएल की जगह आज भी 200 वाट के सामान्य बल्बों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे लोड बढ़ने सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ रहा है। आरटीओ बीके गुप्ता ने बताया कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।