फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकुओं से किया हमला

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहल्ला मजीदनगर में बंदर का बच्चा छुड़ाने की कोशिश करने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मजीदनगर मेव गढ़ी निवासी इसरार ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने एक बंदर का बच्चा पकड़ रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने बंदर का बच्चा छोड़ने को कहा। जब युवक नहीं मानें, तो उसने बंदर को छीनकर भगाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी पर युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे के अलावा उस पर चाकू से भी प्रहार किए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला चिकित्सालय भेजा। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि पीड़ित ने आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं, उनके नाम का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें