फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट तय करेगा हजारों आवासों का भू उपयोग

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भू उपयोग बदलने पर हजारों लोगों को कोर्ट में जवाब देना होगा। एमडीए ने पत्रावलियां कोर्ट भेजनी शुरू कर दी हैं। इससे व्यापारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

एमडीए ने लोहिया नगर, सांईपुरम समेत अन्य योजनाओं में तीन हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजे थे। इसके बाद महानगर के व्यापारियों में हड़कंप था। प्राधिकरण का आरोप था कि हजारों लोगों ने महायोजना में आवासीय भू उपयोग में बदलाव कर इसे व्यावसायिक में तब्दील कर दिया। नोटिसों के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए थे। लोहिया नगर के व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया था। प्राधिकरण अनुसार अब हजारों आवासों का भू उपयोग कोर्ट तय करेगा। करीब तीन हजार पत्रावली कोर्ट भेजनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ये कहते हैं संबंधित पक्ष
भू उपयोग बदलने की तीन हजार से अधिक पत्रावली हैं। बड़ी संख्या में मामले होने पर इन्हें कोर्ट भेज रहे हैं। - मनोज मिश्रा, प्रवर्तन अधिकारी, एमडीए
एमडीए की गलती से यह नौबत आई है। वर्षों बाद नोटिस भेजे हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -अरुण वशिष्ठ, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें