फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से नहीं मौत : स्वास्थ्य विभाग

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक सेना के जवान सहित सात लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। विभाग का कहना है कि पॉजिटिव स्वेब रिपोर्ट मिले बिना स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से सबसे पहले गोलाबढ़ के नीरज की मौत हुई। एनआईसीडी की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग नीरज की मौत का कारण निमोनिया मान रहा है। विभाग के मुताबिक अकाउंटेंट राकेश पांडे की मौत बुखार से, जबकि शास्त्रीनगर निवासी संतोष देवी की मौत दूसरे कारणों से हुई। ज्योतिषाचार्य अश्विनी शर्मा की मौत के पीछे हृदयाघात को कारण माना गया है। अंबेडकर नगर की पार्वती देवी की मौत को भी विभाग ने जांच रिपोर्ट न होने के कारण स्वाइन फ्लू मानने से इंकार कर दिया। सीएमओ डॉ. अमीर सिंह का कहना है कि स्वाइन फ्लू की पुष्टि एनआईसीडी की एचवन एनवन रिपोर्ट से होती है। रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर ही स्वाइन फ्लू माना जाता है। मृतकों के स्वेब रिपोर्ट नहीं मिले हैं, इसलिए इसे स्वाइन फ्लू से नहीं माना जाएगा।
दो दिन बाद निकली रेपिड रिस्पांस टीम ः स्वास्थ्य विभाग ने जिले में स्वाइन फ्लू पर नजर रखने के लिए 13 रेपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है। टीमों क ो विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करके संक्रमण होने की आशंका पर उपचार करने और मरीजों का आंकड़ा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। टीमों का गठन हुए दो दिन बीत चुके हैं, मगर ये कहीं नहीं निकलीं। बृहस्पतिवार को टीमें स्वाइन फ्लू मृतकों के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शकूर नगर में स्वाइन फ्लू का खतरा ः शकूर नगर खत्ता रोड में स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा है। क्षेत्र में मुर्गी पालन के कारण गंदगी फैली हुई है। इसके चलते संक्रमण की आशंका है। राष्ट्रीय जन मोर्चा के नेतृत्व में लोगों ने इस बाबत डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सेना ने नहीं दिखाई रिपोर्ट
बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीम सैन्य अस्पताल पहुंची। टीम ने सैन्य अफसरों से मृतक जवान पवन की जांच रिपोर्ट मांगी, ताकि स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हो सके। अफसरों ने सेना और सुरक्षा का हवाला देते हुए जांच रिपोर्ट दिखाने से इंकार कर दिया। डीएमओ राजेश कुमार ने बताया कि अफसरों ने स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि की है, पर रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें