फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ने डिप्टी रजिस्ट्रार को धमकाया

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) और बीएड सेल प्रभारी नारायण प्रसाद ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। डीआर ने कुलपति से लिखित शिकायत की। कुलपति ने जांच को तीन सदस्य कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

डीआर ने बताया कि मुरादनगर के आस्था कॉलेज ऑफ एजूकेशन से छात्रसंघ अध्यक्ष संजीव दुर्जन ने उन्हें फोन किया। कहा कि कॉलेज को मेरे बारे में बताओ। डीआर ने ऐसा नहीं किया, तो गालीगलौज की और देख लेने की धमकी दी। डीएसडब्लू प्रो. एचएस बालियान, प्रो. बी रमेश और चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र ढाका की कमेटी मामले की जांच करेगी। छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि वह कॉलेज इसलिए गया था कि छात्र अवैध फीस वसूली की शिकायत कर रहे थे। कॉलेज ने उन्हें एंट्री नहीं दी, इसीलिए डीआर से बात की। 
संजीव दुर्जन के मुताबिक शुक्रवार से वह विवि में पांच मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। पहली मांग बीएड और एमएड कॉलेजों में शिक्षकों का सत्यापन कराने की है। दूसरी कैंपस के तीन छात्रावास का नामकरण करने की है। इसके अलावा भी तीन मांगें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें