फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर का शिकार पंख नोच डाले

Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव के जंगल में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार डाला। ग्रामीणों को आता देख शिकारी मोर के पंख नोचकर भाग निकले। गांव वालों का कहना है कि शिकारी बाहरी थे, और वे कई मोरों को पकड़ कर ले गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने तीन-चार युवकों को मोर का शिकार करते देखा। लोगों को देख शिकारियों ने बेरहमी से मोर के पंख नोच लिए और घायल मोर को गांव के ही अरुण कुमार के खेत में छोड़कर भाग गए। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे, मोर मर चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों और पुलिस को दी, पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आखिर में गड्ढा खोद कर मृत मोर को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें