फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का दिवाली तोहफा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए खजाना खोल दिया है। कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ते के चेक बांटने मेरठ आए मुख्यमंत्री ने 1856 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गढ़ मुक्तेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर मेरठ में स्पोर्ट्स कॉलेज और बागपत में कुश्ती स्टेडियम बनेगा।
विज्ञापन

शताब्दी नगर में आयोजित समारोह में उन्होंने मेरठ, हापुड़ और बागपत जिले की 4485 छात्राओं और 3226 बेरोजगारों को 14 करोड़ रुपये के चेक बांटे। अपने हाथ से उन्होंने 62 लाभार्थियों को चेक दिए। इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करते हुए लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगा दी। करीब 15 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि अभी बेरोजगारी भत्ता दे रहा हूं। आगे मौका मिला तो नियुक्ति पत्र दूंगा। नए वर्ष में लैपटॉप और टैबलेट बांटने आऊंगा। सरकार डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। पुलिस और पीएसी में भी भर्तियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए 1500 करोड़ रुपये से फीडर सेपरेशन का काम शुरू होगा। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। उन्होंने मेरठ में चार नए बिजलीघर, तीन नए थाने बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मेरठ के भूड़बराल गांव में ट्रॉमा सेंटर, खरखौदा में राजकीय कन्या महाविद्यालय, मेरठ में आईटी पार्क और श्रम राज्यमंत्री शाहिद मंजूर के पिता मंजूर अहमद के नाम पर किठौर में एक आईटीआई खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

बसपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार ने सिर्फ मूर्तियां बनवाईं थीं। उन्होंने कहा कि गन्ने का उचित मूल्य मिलेगा, जो किसानों की अपेक्षा पर खरा उतरेगा। किसानों को नहरों और ट्यूबवेल से मुफ्त पानी मिलेगा। कर्ज माफी का वादा भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें