फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी सिपाही ने लड़की को थप्पड़ मारा

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाने के पास गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने बाइक से लड़की को टक्कर मार दी। इसके बाद वर्दी की हनक दिखाते हुए लड़की को चाटा भी जड़ दिया। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन में तैनात एक सिपाही देर रात बाइक से बागपत रोड पर जा रहा था। शराब के नशे में धुत सिपाही ने टीपी नगर थाने के पास एक प्रसिद्घ मिष्ठान की दुकान मालिक की भतीजी को टक्कर मार दी। लड़की अपने भाई के साथ मंदिर से घर जा रही थी। बहन भाई ने टक्कर मारने का विरोध किया तो सिपाही ने वर्दी की हनक दिखाते हुए लड़की को चाटा मार दिया।
जानकारी मिलते ही व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की को चाटा मारने की सूचना पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद टीपीनगर पुलिस ने सिपाही को सिविल लाइन भेज दिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें