फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपेड़ा में संप्रदायिक तनाव

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में गलतफहमी ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया। इस तनाव के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के युवक के घर जमकर पथराव किया। इसमें दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से ज्यादा चोटिल हो गए। देर रात गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव पचपेड़ा निवासी जोनी पुत्र चमन लाल गुरुवार की शाम को अपने घर से विपिन की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया था। उसी रास्ते से नमाज अदा करके गांव का ही फय्याज घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कुत्ते को भगाने के लिए जोनी ने धमकाया तो फय्याज ने समझा कि वह उसको धमका रहा है। फय्याज अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग जोनी के घर पर पहुंचे और महिलाओं एवं बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान जोनी के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए, इस पर दोनाें पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने लगे।
वहीं एक संप्रदाय का युवक धर्म स्थल पहुंचा और ऐलान करते हुए अपने लोगों को मदद के लिए पुकारने लगा। देखते ही देखते जोनी के घर पर सैकड़ों लोग पहुंचे और पथराव करने लगे। पथराव से शीला, नरेश, गीता, जोनी, सोनी, मोनी, चमन सिंह, खेमचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को मामले को शांत करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। देर रात थाने में दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फैसला हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें