फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9157 किशोरों को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
9157 किशोरों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

मेरठ। जिले में बृहस्पतिवार को 9157 किशोरों समेत 21816 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। किशोरों में टीके को लेकर उत्साह है। पिछले चार दिन में ही 21665 को टीका लग चुका है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्कूलों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
जिले में अब तक 22 लाख 26 हजार 177 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 14 लाख 5514 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। शुक्रवार को 253 बूथों पर 42515 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड जीजीआईसी में 15 से 17 वर्ष तक की छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र जाकिर कॉलोनी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने टीम के साथ वैक्सीन लगाई । प्रधानाचार्य पूनम गोयल ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

डीएवी में लगा कोरोना टीकाकरण शिविर
डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अल्पना शर्मा ने किया। विद्यालय में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के उन बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। 320 बच्चों ने कोरोना का टीका लगवाया। डीएमजी इंटर कॉलेज में पीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित कुमार की टीम 200 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह, एएनएम रेनू, डॉ. कृष्ण कुमार, अमित चतुर्वेदी, श्रवण कुमार, विक्रम सिंह पुंडीर, राशि, अलका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें