फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं गोदाम पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी गेहूं गोदाम पहुंचाया
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा एवं बिजौली गेहूं क्रय केंद्र पर बोरों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सैकड़ों कुंतल गेहूं खुले में पड़ा रहता है। शुक्रवार को आई बरसात के चलते दोनों केंद्रों पर गेहूं भीगता रहा। पीसीएफ के जिला प्रबंधक शनिवार को खरखौदा केंद्र पर पहुंचे तथा मामले की जांचकर तुरंत गाड़ियों की व्यवस्था की। जिसके चलते देर शाम तक पांच सौ कुंतल गेहूं उठ चुका था।
खरखौदा समेत लोहियानगर, बिजौली, कैली गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम खरीद की जा रही है। कैली एवं लोहियानगर केंद्रों पर गेहूं के बोरे रखने की उचित व्यवस्था है। वहीं, खरखौदा में किसान सेवा सहकारी समिति न. एक व गांव बिजौली में भी पीसीएफ के माध्यम से गेहूं खरीदा जा रहा है। दोनों केंद्र अच्छी खरीद कर रहे हैं। जिसमें दोनों केंद्रों पर गेहूं के खाली बोरों व भुगतान के लिए उचित व्यवस्था है। इन दोनों केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं एफसीआई के गोदामों तक नहीं पहुंच पा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी की मांगों के बाद भी गाड़ियों की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जहां खरखौदा केंद्र पर करीब 1400 कुंतल व बिजौली में 800 कुंतल गेहूं खुले में पड़ा है। इसके रखरखाव के लिए कई वर्ष पहले पॉलिथीन खरीदी थी। वह खराब हो चुकी है। क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज बरसात के चलते दोनों केंद्रों पर गेहूं भीगता रहा। वहीं, शनिवार सुबह पीसीएफ के जिला प्रबंधक विश्व बंधु खरखौदा क्रय केंद्र पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। जहां जिला प्रबंधक ने तुरंत ही बोरों को एफसीआई के गोदामों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की। जहां देर शाम तक खरखौदा क्रय केंद्र से करीब पांच सौ कुंतल गेहूं उठ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों का अनाज एफसीआई के गोदाम भेजा जा रहा है। एफसीआई के गोदाम पर भीड़ अधिक होने के कारण गाड़ियां समय से खाली नहीं हो पा रही हैं। जिसमें खाली गाड़ियां क्रय केंद्र तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं, जब गोदाम पर भीड़ अधिक है तो रविवार को भी एफसीआई के गोदाम पर कार्य सुचारू रूप से चलना चाहिये।-विश्व बंधु, जिला प्रबंधक पीसीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें